spot_img

Mumbai : विराट कोहली के संन्यास लेने के फैसले ने जावेद अख्तर को निराश किया

मुंबई : (Mumbai) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली (Indian cricket legend Virat Kohli) के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद अब विराट के इस निर्णय से खेल प्रेमियों में निराशा छाई हुई है। विराट ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक पोस्ट साझा कर अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर को अलविदा कहा। उनके इस फैसले के बाद फैंस के साथ-साथ कई मशहूर हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। इसी कड़ी में प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर ने भी विराट के लिए एक खास संदेश लिखा है और उनसे एक अपील की है।

विराट कोहली (Virat Kohli) के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले के बाद मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (famous lyricist Javed Akhtar) ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की। उन्होंने लिखा, “विराट इस फैसले के बारे में मुझसे बेहतर जानते हैं, लेकिन एक प्रशंसक के तौर पर मैं बेहद निराश हूं। मेरा मानना है कि विराट में अभी भी सालों तक क्रिकेट खेलने की क्षमता है। इसलिए मैं उनसे विनम्र आग्रह करता हूं कि वह अपने इस निर्णय पर एक बार फिर विचार करें।” इस तरह जावेद अख्तर ने अपने मन की बात रखते हुए विराट से यह भावनात्मक अपील की।

विराट कोहली का टेस्ट करियरविराट कोहली ने 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। अपने 14 साल के टेस्ट करियर में विराट ने 123 मुकाबलों में 9230 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट के नाम सर्वाधिक 7 दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

New Delhi : आईपीएल 2026: केकेआर ने आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे और हैदराबाद ने एडवर्ड्स की जगह डेविड पेन को किया शामिल

नई दिल्ली : (New Delhi) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) (आईपीएल 2026) से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद...

Explore our articles