spot_img

Mumbai : वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु किया गया

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया
मुंबई: (Mumbai)
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट की बैठक में वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम भी बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने पिछले महीने वीर सावरकर जयंती के दिन इसकी घोषणा की थी, जिसे आज कैबिनेट ने एकमत से मंजूरी दी है।

मुंबई में सह्याद्रि गेस्ट हाउस में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित सभी मंत्री उपस्थित थे। इसी बैठक में प्रशासन की ओर से वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु करने और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का भी नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु करने का प्रस्ताव लाया गया था।

इन दोनों प्रस्तावों को सभी मंत्रियों ने सहमति दी, इससे मुख्यमंत्री ने इन दोनों प्रस्तावों को एकमत से मंजूर कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि वीर सावरकर के प्रति राज्य की जनता की भावनाएं जुड़ी हैं। साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व और उनके काम को देखते हुए मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नामकरण उनके नाम किया गया है।

Explore our articles