spot_img

Mumbai : विधायक स्नेहा दुबे-पंडित के प्रयासों से वसई की फुटबॉल खिलाड़ी गौरी गुरव को मिली छात्रवृत्ति

Mumbai: Vasai Football Player Gauri Gurav Receives Scholarship Thanks to MLA Sneha Dubey-Pandit's Efforts

मुंबई : (Mumbai) वसई विधानसभा क्षेत्र की विधायक स्नेहा दुबे-पंडित (MLA Sneha Dubey-Pandit from the Vasai constituency) के प्रयासों के चलते राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी कुमारी गौरी गुरव के लिए 40,000 रुपए की खेल छात्रवृत्ति मंजूर की गई है।गौरी गुरव ने वसई-विरार शहर मनपा (Vasai-Virar City Municipal Corporation) (वीवीसीएमसी) के तहत खेल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था, लेकिन लंबे समय तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने के कारण उनके परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यह मामला सामाजिक कार्यकर्ता अभिलाषा वर्तक के संज्ञान में आया, जिन्होंने इसे विधायक स्नेहा दुबे-पंडित तक पहुंचाया।विधायक स्नेहा दुबे-पंडित (MLA Sneha Dubey-Pandit) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित विभाग से समन्वय साधा और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की। उनके इस सकारात्मक हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप गौरी गुरव (Gauri Gurav’s account) के खाते में 40,000 रुपए की राशि जमा हो गई है।स्नेहा दुबे-पंडित ने भविष्य में भी गौरी को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है, जो अब तक तीन बार महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस सहायता के लिए गौरी के परिवार ने विधायक स्नेहा दुबे-पंडित और अभिलाषा वर्तक का आभार व्यक्त किया है।

Kanpur : गौ संरक्षण पर आधारित फ़िल्म गोदान छह फरवरी को होगी लॉन्च

कानपुर : (Kanpur) गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर केंद्रित फ़िल्म गोदान जिसका निर्माण निर्माता विनोद कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

Explore our articles