spot_img

Mumbai : वंदे भारत एक्सप्रेस का वलसाड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 20901/20902 (Western Railway has provided additional halt to train number 20901/20902) मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर वलसाड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार,28 जुलाई, 2025 को मुंबई सेंट्रल से प्रस्‍थान करने वाली ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को वलसाड स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन 08:19 बजे वलसाड स्टेशन पहुंचेगी और 08:21 बजे प्रस्थान करेगी। इस कारण सूरत, वडोदरा, आणंद और अहमदाबाद स्टेशनों पर इस ट्रेन के समय में संशोधन किया गया है। इसी प्रकार, 27 जुलाई, 2025 को 20902 गांधीनगर केपिटल से प्रस्‍थान करने वाली ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को वलसाड स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन 17:51 बजे वलसाड स्टेशन पहुंचेगी और 17:53 बजे प्रस्थान करेगी। इस कारण, ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल से 14:05 बजे के बजाय 14:00 बजे प्रस्थान करेगी। इस कारण, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा और सूरत स्टेशनों पर इस ट्रेन के समय में संशोधन किया गया है।

Explore our articles