
मुंबई : (Mumbai) होली के त्यौहार (Holi festival) के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ और बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर (between Bandra Terminus and Gorakhpur) के बीच एक जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक (Chief Public Relations Officer Mr. Vineet Abhishek,)के अनुसार, ट्रेन संख्या 09019 बांद्रा टर्मिनस से रविवार, 1 मार्च 2026 को सुबह 08:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 20:40 बजे गोरखपुर पहुँचेगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 09020 सोमवार, 2 मार्च 2026 को गोरखपुर से रात 23:35 बजे चलकर बुधवार सुबह बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। जनरल सेकंड क्लास कोच वाली यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले आम यात्रियों के लिए एक बड़ा सहारा बनेगी, जो बोरीवली, वापी, सूरत (उधना), रतलाम, झांसी, कानपुर और लखनऊ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अपना सफर तय करेगी।


