spot_img

Mumbai : नागपुर हादसे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुख व्यक्त किया, सभी कार्यक्रम रद्द किए

मुंबई : नागपुर में गुरुवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आज अपने सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “नागपुर में 6 लोगों की मृत्यु हुई है। मुझे इसका बहुत दुख भी हुआ है। इसलिए मैंने प्रार्थना भी की थी। आज मेरी कोई स्वागत यात्रा नहीं निकलेगी। मुझे दर्द है। मैं मृतकों के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त करता हूं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ऐसी प्रार्थना करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि नागपुर जिले के धामना गांव के पास स्थित चामुंडा एक्सप्लोसिव प्रा. लि. में गुरुवार दोपहर हुए जोरदार धमाके में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल गए हैं। इस घटना में सभी घायलों को नागपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाके की छानबीन के लिए महाराष्ट्र एंटी टेरोरिस्ट स्काड की टीम भी नागपुर पहुंच चुकी है। इसके साथ ही नागपुर के पुलिस आयुक्त रवींद्र कुमार सिंघल ने बताया कि इस घटना की हर ऐंगल से जांच की जा रही है। इसका कारण नागपुर में पिछले वर्ष भी फटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। इसी वजह से इस हादसे की गहन छानबीन की जा रही है।

Explore our articles