मुंबई : (Mumbai) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने शनिवार को मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल (famous Lalbaug Ka Raja Ganeshotsav Mandal) में सपरिवार जाकर यहां प्रतिस्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का दर्शन किया। मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Devendra Fadnavis, Deputy Chief Minister Eknath Shinde) मौजूद थे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी चर्चा की। इसके बाद अमित शाह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शासकीय आवास वर्षा बंगले पर जाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। अमित शाह सपरिवार लालबाग में स्थित मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा के भी दर्शन किए। अमित शाह ने बांद्र्रा में राज्य के मंत्री आशीष शेलार और अंधेरी में विधायक मुरजी पटेल की ओर से प्रतिस्थापित गणपति के दर्शन (state minister Ashish Shelar in Bandra and MLA Murji Patel in Andher) भी किए।
उल्लेखनीय है कि अमित शाह गणेशोत्स के दौरान प्रति वर्ष मुंबई में आकर भगवान गणेश का दर्शन करते हैं। वे लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल की ओर प्रतिस्थापित भगवान गणेश का पूजन-अर्चन और दर्शन करते हैं। इस वर्ष अमित शाह के परिवार के साथ उनके पोते भी मौजूद थे।


