spot_img

MUMBAI : स्टंट वीडियो बनाने के लिए इमारत में दाखिल होने के आरोप में रूस के दो यूट्यूबर गिरफ्तार

MUMBAI: Two Russian YouTubers arrested for entering building to make stunt video

मुंबई: (MUMBAI) रूस के दो यूट्यूबर को कथित रूप से स्टंट वीडियो बनाने के लिए यहां तारदेव में 60 मंजिला ट्विन टावर परिसर में दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि दोनों को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 452 सहित अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रूसी दूतावास को इस घटना की जानकारी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर एक स्टंट वीडियो बनाने के लिए ट्विन टॉवर परिसर ‘द इम्पीरियल’ में घुस आए थे। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे में उन्हें देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। जांच में पता चला कि दोनों सीढ़ियों से 58वीं मंजिल तक पहुंच गए थे और कथित तौर पर इमारत के बाहरी तरफ से नीचे उतरने के दौरान स्टंट करते हुए वीडियो बनाने वाले थे।अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें देख लिया तो वे 28वीं मंजिल पर आ गए। इसके बाद पांचवीं मंजिल पर छिप गए और वहां से एक टीले पर कूद गए। आरोपियों के हाथ और पैर में चोट आई है। मामले की जांच जारी है।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles