spot_img

Mumbai : महिला की हत्या करने वाले दो हत्यारे पकड़े गए

मुंबई : पालघर जिले की लोकल क्राइम ब्रांच युनिट और सफाला पुलिस ने एक 57 वर्षीय महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए 2 हत्या के आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई एस.पी.बालासाहेब पाटील,अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक पंकज शिरसाठ व डीवाईएसपी नीता पाडवी के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच के पीआई अनिल विभुते,प्रभारी अधिकारी पुलिस निरीक्षक अविनाश मांदले,सफाला पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल गवली,उपनिरीक्षक गणपत सुले, सावंत देसाई की टीम को मिली है। पुलिस ने बताया कि,दिनांक 6 जून 2023 को सफाले पुलिस स्टेशन में मदन बहादुर सिंह बिक ने शिकायत दर्ज करायी कि,उनकी की मां पद्मा बहादुर सिंह बिक उम्र 57 वर्ष की किसी अज्ञात बदमाश ने (पद्मा) मृतक की ओढनी की सहायता से गला घोंटकर हत्या कर दी। और शव को उपरोक्त स्थान पर छोड़कर वे हत्यारे भाग गये। मामले मे पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ 302,397,201,34 के तहत केस दर्ज किया था।

मामले की जांच पालघर डिवीजन की उपविभागीय पुलिस अधिकारी नीता पाडवी द्वारा की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि ,उक्त अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बालासाहेब पाटिल ( पुलिस अधीक्षक ), पंकज शिरसाठ ( अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ) ने तीन अलग-अलग जांच टीमों का गठन किया।पुलिस ने बताया कि,तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त टीमों द्वारा गहनतापूर्वक एवं कुशलतापूर्वक जांच की गयी एवं संदेह के आधार पर राजेश बिजीरे सोनार (21) व करण मान सिंह (30) को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मृतिका पद्म बहादुर सिंह बिक उम्र 57 वर्ष के शरीर से सोने के आभूषण चुराने की नियत से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।

Explore our articles