spot_img

Mumbai: नासिक में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत

मुंबई: (Mumbai) नासिक जिले के गंगापुर इलाके में सोमवार को एक घर के निर्माण के दौरान दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और दो मजदूर घायल हो गए। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल (nearest hospital) में भर्ती करवाया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को सुबह से नासिक के गंगापुर इलाके में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष केदार आहेर के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक करीब साढ़े दस बजे घर की दीवार गिर गई। इस घटना में चार मजदूर बनाई जा रही दीवार के नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दबे हुए मजदूरों को मलबा से बाहर निकाला। इनमें से दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles