spot_img

Mumbai: अहमदनगर में एसटी बस और कार की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

मुंबई: (Mumbai) अहमदनगर जिले में जामखेड़ के बटेवाड़ी के पास हाईवे पर एसटी बस और कार आमने-सामने टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, तीनों को नजदीकी अस्पताल (hospital) में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को तड़के एसटी बस जामखेड़ से खारदा गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान पांच युवक कार से खारडा से जामखेड़ की ओर जा रहे थे। अहदनगर जिले के जामखेड बटेवाडी के पास हाईवे पर अचानक एसटी बस और कार की टक्कर हो गई। इस घटना में कार में सफर कर रहे विजय गंगाधर गव्हाणे (24 वर्ष) और पंकज सुरेश तांबे (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मयूर संतोष कोली (उम्र 18 वर्ष) और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जामखेड़ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Explore our articles