spot_img

Mumbai: अंटॉप हिल में घर का हिस्सा गिरने से दो की मौत

मुंबई:(Mumbai) अंटाप हिल में विजयनगर इलाके (Vijayanagar area in Antop Hill) में स्थित एक घर का हिस्सा ढह जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटा दिया है।

शुक्रवार को देर रात बारिश की वजह से एक घर हिस्सा ढह गया। इस घटना में दो महिलाएं मलबे में दब गई थीं। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी दोनों महिलाओं को तत्काल सायन अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इन दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया है। इन दोनों की पहचान शोबादेवी मौर्य (45) और जकिरुनिसा शेख (50) के रूप में की गई है। इस मामले की छानबीन अंटॉप हिल पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

Explore our articles