spot_img

Mumbai : बीड़ जिले में कार हादसे में दो लोगों की मौत, 6 लोग घायल

मुंबई: (Mumbai) बीड़ जिले में बीड़-पाथर्डी हाइवे पर मनूर इलाके में हुए कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। मृतकों में एक व्यक्ति और उसकी 8 माह की भांजी है।पुलिस के अनुसार बीड़ जिले के तगाडग़ांव के निवासी गन्ना मजदूर अपने परिवार के साथ कार में मोहता देवी का दर्शन करने के लिए शनिवार को देर रात अपने गांव से निकले थे। रास्ते में अचानक चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार मनूर गांव के पास एक पेड़ से टकरा गई।

इस दुर्घटना में गोकुल नाइकनवरे (40) और उनकी भांजी दिव्या मडके ( 8 माह) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में लताबाई नाइकनवरे (60), उषाबाई नाइकनवरे ( 35), दादा गोकुल (14), प्रगति गोकुल ( 15), कोमल मडके ( 24) और बालू सातले (उम्र 18) घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रास्ता खराब होने की वजह से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया था, जिससे यह हादसा हुआ।

Election 26 : ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना, अमित शाह पर भी कसा तंज

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief...

Explore our articles