
मुंबई : (Mumbai) मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बांग्लादेश में डिपोर्ट की गईं दो महिलाओं को फिर से दक्षिण मुंबई के कफ परेड और गेटवे ऑफ इंडिया इलाकों (arrested two women, previously deported to Bangladesh, from the Cuffe Parade and Gateway of India areas of South Mumbai) से गिरफ्तार किया है। इन दोनों महिलाओं को फिलहाल भायखला महिला जेल में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस इन दोनों पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने वाली है।
इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोनों महिलाओं की पहचान जुलेका जमाल शेख और बिलकिस बेगम सिरमिया अख्तर के (two women have been identified as Zulekha Jamal Sheikh and Bilkis Begum Sirmiya Akhtar) रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुलेका शेख को पिछले साल अगस्त में अग्रीपाड़ा पुलिस ने पकड़ा था। उसे बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया था। इसी तरह अख्तर को भी क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 ने गिरफ्तार किया और बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों महिलाएं फिर से अवैध रूप में भारत में घुस आईं। दोनों को गिरफ्तार कर अब भायखला महिला जेल (Byculla Women’s Jail) भेज दिया गया है। उन पर देश में गैर-कानूनी तरीके से घुसने का केस चलेगा और सजा पूरी होने के बाद उन्हें बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने कहा, “अगर हम ऐसे लोगों को पहली बार पकड़ते हैं तो हम उन्हें पश्चिम बंगाल बॉर्डर से बांग्लादेश डिपोर्ट कर देते हैं, लेकिन उनमें से बहुत से वापस लौट आते हैं।”


