मुंबई : वेस्टर्न रेलवे के यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए भुसावल और मुंबई सेंट्रल के बीच त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 09052 स्पेशल दिनांक 11 जनवरी 2023 से 01 अप्रैल 2023 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को भुसावल से 17.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09051 स्पेशल दिनांक 10 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.00 बजे भुसावल पहुंचेगी।
ट्रेन का हाल्ट:
जलगाँव, धारनगाँव, अमलनेर, नरदाना, सिंधखेड़ा, दोंडाइचा, नंदुरबार, नवापुर, व्यारा, बारडोली, भेस्तान, नवसारी, वलसाड, वापी, बोईसर, बोरीवली रहेगा। ट्रेन की संरचना 1 प्रथम श्रेणी वातानुकूलित सह वातानुकूलित -2 टियर, 1 वातानुकूलित 2-टियर, 2 वातानुकूलित 3-टियर, 4 शयनयान श्रेणी और 2 गार्ड ब्रेक वैन एवं 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी है।
ट्रेन का आरक्षण:
09052 स्पेशल ट्रेन के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग दिनांक 10 जनवरी 2023 को सभी पीआरएस केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in आरम्भ होगी । इन विशेष ट्रेनों के हाल्ट एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर देंखे या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की संरक्षा के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।


