spot_img

Mumbai : वेस्टर्न रेलवे की लोकल ट्रेनों का सफ़र हुआ आसान, ‘यात्री’ ऐप लॉन्च

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने 5 अप्रैल, 2023 को चर्चगेट स्टेशन कॉनकोर्स में ‘यात्री’ ऐप को लॉन्च किया। ‘यात्री’ ऐप मुंबईकरों के लिए दैनिक यात्रा के लिए अपनी लोकल ट्रेनों को ट्रैक करने के लिए एक लाइव-ट्रैकिंग एप्लिकेशन है। दैनिक लोकल यात्रियों के लिए ऐप पर वेस्टर्न रेलवे के मुंबई उपनगरीय ट्रेनों की लाइव-ट्रैकिंग सुविधा का उपयोग करने के लिए यह आधिकारिक मुंबई लोकल ऐप मैसर्स सीडीपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बनाई गई है। इस ऐप को वेस्टर्न रेलवे के अपर महाप्रबंधक प्रकाश बुटानी, प्रमुख मुख्य वाणिज्‍य प्रबंधक प्रवीण चंद्र परमार, मुंबई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक नीरज वर्मा और द्रोणाचार्य पुरस्‍कार विजेता दिनेश जवाहर लाड, पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर, क्रिकेट कोच, पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्‍मानित डायना एडुल्जी की उपस्थिति में लॉन्च किया गया।

वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि यह ऐप वेस्टर्न रेलवे की मुंबई उपनगरीय ट्रेनों से यात्रा करने वाले मुंबईकरों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। प्रत्‍येक स्‍थानें पर जीपीएस सक्षम उपकरणों के युग में यह ऐप यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति आसानी से जानने में सहायता करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीपीएस लाइव ट्रैकिंग यात्रियों के लिए बहुत उपयोगी होगी क्योंकि इससे वे बेहतर तरीके से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। वेस्टर्न रेलवे ने अपने सभी ईएमयू रेकों में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस स्थापित किए हैं जो ऐप को लोकल ट्रेनों का रियल टाइम लोकेशन प्रदान करने में सक्षम होंगे। यात्रियों को ट्रेन लाइव अपडेट और घोषणाओं, नवीनतम समय सारिणी, प्रमुख रेलवे स्टेशन के मानचित्र और इसकी सुविधाओं के बारे में प्रामाणिक जानकारी मिलेगी। यह ऐप मुंबई मेट्रो, बसों आदि जैसी अतिरिक्त जानकारी भी प्रदान करती है। इसमें एक खंड है जिसमें उपयोगकर्ता अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

ठाकुर ने बताया कि यात्री न केवल मानचित्र पर ट्रेन की लाइव लोकेशन प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि इसे चलते हुए भी देख सकेंगे। केवल 3 सरल चरणों में यात्री ट्रेन की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। यात्री सीधे मानचित्र पर निकटतम स्टेशनों को ढूंढ सकते हैं, स्रोत स्टेशन टाइप कर सकते हैं और अपनी पसंद की लोकल ट्रेन को ट्रैक कर सकते हैं, ताकि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए जान सकें कि वे ट्रेन से कितने करीब या दूर हैं। ऐप यूजर्स कस्टम नोटिफिकेशन पाने के लिए अपनी पसंदीदा ट्रेनों और रूट को मार्क भी कर सकते हैं। यात्रियों की जियो-लोकेशन उन्हें निकटतम स्टेशनों और आस-पास के रुचि के स्‍थलों के लिए मार्गदर्शन करेगी। ‘यात्री’ ऐप यात्रियों को आसानी से नेविगेट करने में मदद करने के लिए उपलब्‍ध सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशन के नक्शे भी प्रदान करती है। इससे यात्रियों के पास रेलवे और चिकित्सा आपातकालीन संपर्क नंबरों की भी आसानी से उपलब्‍ध होगी। पर्यटक आस-पास के पर्यटन स्थलों और स्टेशनों के पास घूमने के स्थानों का भी पता लगा सकते हैं। यह ऐप दिव्यांगजनों के अनुकूल भी है। वॉयस कमांड के जरिए फोन चलाने वाले दिव्यांग यात्री गूगल असिस्टेंट के जरिए आसानी से अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन पूछ सकते हैं। उन्हें कमांड “ओके गूगल, टॉक टू यात्री रेलवेज़” बोलना और ट्रेन नंबर बोलना होगा। गूगल असिस्टेंट यात्री ऐप के माध्यम से उस ट्रेन की लाइव लोकेशन प्राप्त करेगा और उपयोगकर्ताओं को बोलकर बताएगा।

Mumbai : रत्नागिरी जिले में आग से निजी बस जलकर राख, 30 यात्री बाल-बाल बचे

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर तहसील में पुणे-रत्नागिरी हाइवे (Pune-Ratnagiri Highway) पर शुक्रवार को सुबह अचानक आग लगने से एक...

Explore our articles