spot_img

Mumbai : मनोज बाजपेयी की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘जोरम’ का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई : (Mumbai) ज़ी स्टूडियोज़ और मखीजाफिल्म (Zee Studios and Makhijafilm) ने अपनी फिल्म ‘जोरम’ ‘(Zoram’) का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। अभिनेता मनोज बाजपेयी, मोहम्मद जीशान अय्यूब और स्मिता तांबे अभिनीत यह फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी।

निर्देशक देवाशीष मखीजा (Director Devashish Makhija) ने एक ऐसी कहानी बुनी है, जहां जीवित रहने के लिए बहिष्कृत व्यक्ति फाइट कर रहा है और यह निश्चितरूप से दर्शकों अपनी ओर आकर्षित करेगा। इस फिल्म को लेकर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा, “मैं ”जोरम” का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। फिल्म ने वास्तव में सभी पहलुओं में परिपक्व साबित हुई है। मुझ पर विश्वास करने के लिए ज़ी और देवाशीष का आभारी हूं। अब तक हमें जो प्रतिक्रिया मिली है, हम वास्तव में अभिभूत हैं। ट्रेलर देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। यह फिल्म आपको आने वाले समय की एक झलक दिखाएगी।

देवाशीष मखीजा की निर्देशित, लिखित और तैयार की गई इस फिल्म को शारिक पटेल, आशिमा अवस्थी चौधरी, अनुपमा बोस और देवाशीष मखीजा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी और मोहम्मद जीशान अय्यूब, पीयूष पुती का सिनेमेटिक विज़न और अभ्रो बनर्जी के संपादन निपुणता देखने को मिलगी। रूह कंपा देने वाला संगीत मंगेश धाकड़े का है। इस फिल्म का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Explore our articles