spot_img

Mumbai : राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘साड़ी’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई : (Mumbai)राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘साड़ी’ 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इसी बीच फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अब दर्शक फ़िल्म की रिलीज़ की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस फ़िल्म काे खुद रामगोपाल वर्मा ने प्रेजेंट किया है।

आरजीवी आरवी प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘साड़ी’ कई सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है। इस मनोवैज्ञानिक रोमांचक फ़िल्म के निर्माता रवि वर्मा हैं, जबकि निर्देशन की कमान गिरि कृष्ण कमल ने संभाली है। यह फ़िल्म एक लड़की के लिए एक लड़के के जुनून की स्टोरी है, जो डरावना हो जाता है। सत्य यदु ने उस जुनूनी लड़के का किरदार निभाया है, जो आराध्या देवी अभिनीत एक लड़की को देखते ही पागल हो जाता है और उसको फॉलो करना शुरू कर देता है एवं उसकी भावनाएं फिर खतरनाक हो जाती हैं।

राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड में एक ऐसे फ़िल्म मेकर के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने ढेरों नई प्रतिभाओं को स्टार बनाया है। अभिनेत्री आराध्या देवी भी उनकी ही खोज है। फ़िल्म ‘साड़ी’ के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। यह फ़िल्म 4 भाषाओं में 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हाेगी।

New Delhi : ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ 2026: डार्विन और मैके में होंगे मुकाबले

नई दिल्ली : (New Delhi) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (Australian Cricket Board) ने बुधवार को अगस्त 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट...

Explore our articles