मुंबई : (Mumbai) मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव, (Renowned YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav) जिन्हें उनके फैन प्यार से ‘राव साहब’ के नाम से पुकारते हैं, अब एक्टिंग की दुनिया में औपचारिक कदम रख चुके हैं। एल्विश की पहली वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ (“Aukaat Ke Bahar”) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक दिन पहले मेकर्स ने इसका टीज़र जारी कर दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ाई थी, जबकि ट्रेलर के साथ अब सीरीज की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एल्विश के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई लोग इसे एल्विश के करियर का नया और बड़ा मोड़ मान रहे हैं।
01 मिनट 36 सेकंड का यह ट्रेलर कॉलेज लाइफ, युवा भावनाओं और एल्विश यादव की कमांडिंग स्क्रीन प्रेज़ेंस का मेल है। इसमें एल्विश एक कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में नजर आते हैं, जो अपनी सीनियर अंतरा शुक्ला (अभिनेत्री मल्हार राठौड़) के प्यार में पड़ जाते हैं। ट्रेलर में कई हल्के-फुल्के रोमांटिक पल दिखते हैं, जिनके बीच एल्विश का सिग्नेचर एटिट्यूड भी साफ झलकता है, वही अंदाज़ जिसे उनके फैंस यूट्यूब पर देखते आए हैं। यही कारण है कि ट्रेलर रिलीज होते ही यह तेजी से वायरल हो गया। कॉलेज कैंपस की नोक-झोंक, नए रिश्तों की शुरुआत और ‘राव साहब’ वाली स्माइल तीनों ने मिलकर दर्शकों को बांधे रखा।
मेकर्स ने घोषणा की है कि ‘औकात के बाहर’ 3 दिसंबर को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम (“Aukaat Ke Bahar” will stream on MX Player on December 3rd) होगी। ट्रेलर ने जिस तरह का माहौल बनाया है, उससे साफ है कि सीरीज रिलीज के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है।


