spot_img

Mumbai : ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर रिलीज, सोनम बाजवा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने जीता दिल

मुंबई : (Mumbai) रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ (Ek Deewane Ki Deewaniyat) का ट्रेलर जैसे ही 8 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ हुआ, सोशल मीडिया पर बस एक ही नाम गूंज उठा सोनम बाजवा (Sonam Bajwa), फिल्म में सोनम के साथ हैं हैंडसम हंक हर्षवर्धन राणे (handsome hunk Harshvardhan Rane), और इसे मिलाप ज़वेरी ने डायरेक्ट किया है। कहानी भले ही मेकर्स ने अभी तक छुपाकर रखी है, लेकिन ट्रेलर से साफ है कि इस बार लव स्टोरी में इमोशन, जुनून और हार्टब्रेक का तड़का तिहरे डोज़ में मिलेगा।

फिल्म 21 अक्टूबर को दिवाली पर रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है, और इसके टैगलाइन से ही साफ है कि यह कोई साधारण लव स्टोरी नहीं है। “इस दिवाली, इतिहास में पहली बार रावण खुद सीता को घर छोड़ने आएगा!”, बस यही लाइन ही दर्शकों के लिए एक बड़ा प्रॉमिस है कि इस दिवाली उन्हें मिलेगा रोमांस, ड्रामा और एकदम अलग अनुभव। ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धमाका मच गया, और कुछ ही घंटों में इसे 70 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिल गए।

लेकिन ट्रेलर का असली शोस्टॉपर हैं हमारी हीरोइन सोनम बाजवा (Sonam Bajwa)। सोनम इस बार अपने अब तक के सबसे इंटेंस और गहराई वाले अवतार में सामने आ रही हैं। जो फैन्स उन्हें हमेशा क्यूट, ग्लैमरस या एक्शन से भरे किरदारों में देख चुके हैं, उनके लिए यह बिल्कुल नया अनुभव है। ट्रेलर में सोनम के चेहरे के एक्सप्रेशन, डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल सीन ने हर किसी का दिल जीत लिया। फैन्स बोले, “सोनम की आंखों में आग भी है, आंसू भी!” यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि इस बार सोनम ने अपने करियर का सबसे रॉ, पैशनेट और इमोशनल रूप पर्दे पर उतारा है।

इस फिल्म में सोनम सिर्फ एक दीवाने की दीवानियत नहीं दिखा रही हैं, बल्कि हर दर्शक के दिल की दीवानियत बनने की काबिलियत रखती हैं। उनकी परफॉर्मेंस हर सीन में इतनी सच्ची, इतनी प्रबल और इतनी इमोशनल है कि दर्शक खुद को कहानी में खो जाने से रोक नहीं पाएंगे। इस दिवाली, सोनम बाजवा की इस नई और दमदार छवि को देखने के लिए थिएटर का हर सीट परफेक्ट अनुभव देने वाला है। और यही वजह है कि इस फिल्म का इंतज़ार हर लव स्टोरी और इमोशनल ड्रामा के शौकीन दर्शकों के लिए अब और भी बढ़ गया है।

Explore our articles