spot_img

Mumbai : बरुण सोबती की वेब सीरीज ‘कोहरा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई : ‘असुर-2’ की सफलता के बाद बरुन सोबती अपनी आगामी वेब सीरीज ‘कोहरा’ को लेकर सुर्ख़ियों में है। वेब सीरीज का ट्रेलर लांच कर दिया गया है। इस फिल्म में एक बार फिर बरुन पुलिस अफसर की भूमिका में हैं।

अपने आधिकारिक ट्विटर पर नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस वेब सीरीज का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “क्या सच है और क्या झूठ? झूठ, फरेब और हत्या के इस कोहरे के पीछे कौन छिपा है, इसका पता लगाएं।”

कोहरा के ट्रेलर में एक एनआरआई दूल्हे की वीभत्स हत्या को दिखाया गया है, जो उसकी शादी से कुछ दिन पहले होती है। घटना पंजाब के ग्रामीण इलाके की है। पुलिस की भूमिका में बरुण सोबती और सुविंदर विक्की ये दोनों अधिकारी इस मामले को सुलझाने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं। हरलीन सेठी, राचेल शैली, और मनीष चौधरी जैसे कलाकार भी इस सीरीज में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसकी कहानी सुदीप शर्मा ने लिखी है।

Explore our articles