spot_img

MUMBAI : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ट्रैफिक संगोष्ठी आयोजन

मुंबई : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मुंबई ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से बैंक के वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की अद्यतन जानकारी देने के लिए ट्रैफिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण संगोष्ठी में बैंक के वाहन चालकों को विस्तार पूर्वक नियमों से अवगत कराया गया तथा पुलिस निरीक्षक मुबारक शेख ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के मामलों में घायक के पास जीवन रक्षा का काफी कम समय रहता है, ऐसी दशा में उसे अस्पताल पहुंचाना सबसे प्राथमिक ज़िम्मेदारी रहती है, जिसमें समय रहते घायल व्यक्ति की मदद करके उसके जीवन की रक्षा की जा सके। दूसरी महत्त्वपूर्ण बात उन्होंने बताई कि वाहनों को निर्दिष्ट स्थान पर ही पार्क करना चाहिए, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या से बचा जा सके। इस ट्रैफिक संगोष्ठी में काफी बड़ी संख्या में बैंक के वाहन चालकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। पुलिस निरीक्षक मुबारक शेख ने इस अभिनव संगोष्ठी के आयोजन हेतु सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधन को धन्यवाद दिया। इससे पूर्व बैंक के मुख्य सुरक्षा अधिकारी, कर्नल (से.नि.) अजय कुमार झा ने मुबारक शेख का स्वागत किया। उन्होने संबोधित करते हुए वाहन चालकों से कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अच्छे नागरिक बनें। इसी अवसर पर एस. एच. अय्युबी, उप महाप्रबंधक ने मुबारक शेख का स्वागत करते हुए कहा कि बैंक महोदय के आभारी हैं, जिन्होंने समय निकालकर इस प्रशिक्षण संगोष्ठी में मार्गदर्शन किया। अय्युबी ने वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles