spot_img

Mumbai : ‘एक दिन’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

Mumbai: Title track of 'Ek Din' released

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और मशहूर गायक अरिजीत सिंह (Bollywood actor Aamir Khan and renowned singer Arijit Singh) की हालिया मुलाकात ने पहले ही सुर्खियां बटोर ली थीं, और अब इस जोड़ी ने अपने नए गाने के साथ दर्शकों का इंतजार भी खत्म कर दिया है। आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले (banner of Aamir Khan Productions) बनी फिल्म ‘एक दिन’ का टाइटल ट्रैक जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

गाने में अरिजीत सिंह की दिलकश आवाज एक बार फिर श्रोताओं को भावुक कर रही है। खास बात यह है कि इस गीत में आमिर खान और अरिजीत सिंह की मुलाकात के खूबसूरत पलों को भी दर्शाया गया है, जो इसे और खास बनाता है।

फिल्म ‘एक दिन’ में जुनैद खान और साई पल्लवी (Junaid Khan and Sai Pallavi) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गाने का संगीत राम संपत ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल इरशाद कामिल (Irshad Kamil) ने लिखे हैं। निर्माताओं ने गाना जारी करते हुए लिखा, “एक दिन आमिर आपके साथ बैठकर गाना गा रहे हैं। आमिर खान x अरिजीत सिंह = प्योर मैजिक।” इस खास सहयोग ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के संभावित संन्यास की खबरों के बीच आया यह गाना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, और अब सभी की नजरें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं।

Patna : IG एम. सुनील नायक को ट्रांजिट रिमांड से राहत

पटना : (Patna) पटना की सिविल अदालत (Patna Civil Court) ने सोमवार को बिहार होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा के महानिरीक्षक एम. सुनील कुमार नायक...

Explore our articles