spot_img

MUMBAI : मुंबई के कुछ हिस्सों में पटाखे फोड़ने की समय सीमा का नहीं किया गया पालन

मुंबई : मुंबई में दिवाली के मौके पर रात 10 बजे के बाद कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए। गैर-सरकारी संगठन आवाज फाउंडेशन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आवाज फाउंडेशन की संस्थापक सुमैरा अब्दुलाली ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस वर्ष महानगर में दिवाली उत्सव के दौरान अधिकतम ध्वनि स्तर 109.1 डेसिबल था, जबकि 2020 में 105.5 डेसिबल और 2019 में 112.3 डेसिबल था। उन्होंने दावा किया कि शोर इस बार रात 11.45 बजे के बाद भी जारी रहा, हालांकि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव और दादर के शिवाजी पार्क इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे और पटाखे चलाना आधी रात के बाद भी बिना किसी पुलिस मौजूदगी के जारी रहा।

ध्वनि नियमों और अदालत के आदेशों के तहत रात 10 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति
सुमैरा अब्दुलाली ने कहा, “मुझे जुहू, बांद्रा, वर्ली के नागरिकों से कई शिकायतें मिलीं, जिनमें से कुछ ने पुलिस को ट्वीट भी किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ध्वनि नियमों और अदालत के आदेशों के तहत रात 10 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति है।अब्दुलाली ने कहा कि हालांकि उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार जहरीले रसायनों वाले किसी भी प्रकार के पटाखों की अनुमति नहीं है, लेकिन जांच में उनकी मौजूदगी का पता चला और दिवाली की रात पटाखे चलाने वाले स्थानों पर काफी अधिक धुआं छा गया।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles