spot_img

Mumbai : टाइगर फ्रैंचाइज़ी मेरे सबसे पसंदीदा ब्रांडों में से एक: सलमान खान

मुंबई : (Mumbai) हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म टाइगर-3 के साथ एक और सफलता की कहानी लिखकर खुश हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म दुनियाभर में चार सौ करोड़ की कमाई करने और हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी दिवाली हिट दर्ज की है।

इस संबंध में सलमान कहते हैं, ‘तीन टाइगर फिल्में (‘Three Tiger films), तीन सफलता की कहानियां। टाइगर फ्रेंचाइजी मेरे दिल में बसती है और मुझे खुशी है कि इसने दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह बना ली है। टाइगर फ्रैंचाइज़ मेरे सबसे पसंदीदा ब्रांडों में से एक है और निश्चित रूप से एक विरासत ब्रांड है, जो हमेशा मेरी फिल्मोग्राफी को चमकदार बनाए रखेगा। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी पहली टाइगर फिल्म न केवल एक ब्लॉकबस्टर टाइगर फ्रैंचाइज़ी के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी, बल्कि प्रसिद्ध वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के लिए भी आधारशिला बनाएगी, जिसने केवल हिट फ़िल्में दी हैं।

सलमान कहते हैं, ‘जब ‘मैं एक था टाइगर’ कर रहा था, तो मुझे नहीं पता था कि हमारा सीक्वल बनेगा, इस तथ्य को भूल जाइए कि अब हमारे पास ‘टाइगर-3’ में थ्रीक्वल है। अब यह 2012 से दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन करने वाली अपनी फ्रेंचाइजी है।किसी भी फिल्म या फ्रेंचाइजी की सफलता का प्रमाण उसकी लिखी सफलता की कहानी में होता है।’

वह आगे कहते हैं,‘मुझे लगता है कि टाइगर फ्रैंचाइज़ी ने दर्शकों को एक ऐसा देसी जासूस दिया है, जैसा किसी और ने नहीं दिया है, जिस पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया है। मैंने टाइगर को जिया है और मैं मेरे और फिल्मों के प्रति उनकी गर्मजोशी और सराहना के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।’आदित्य चोपड़ा की निर्मित और मनीष शर्मा की निर्देशित फिल्म टाइगर-3 हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है।

Seattle (USA) :अमेरिका में सड़क हादसे में जान गंवाने वाली भारत की जाह्नवी कंडुला के परिवार को मिलेगा 262 करोड़ रुपये का मुआवजा

सिएटल (अमेरिका) : (Seattle (USA)) अमेरिकी शहर सिएटल के अधिकारी भारत की 23 साल की स्नातक छात्रा जाह्नवी कंडुला (23-year-old Indian graduate student Jahnavi...

Explore our articles