spot_img

Mumbai : वेस्टर्न रेलवे के टिकट जांच कर्मचारी हुए सम्मानित

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान उत्कृष्ट कार्य-निष्‍पादन करने वाले वेस्टर्न रेलवे के चार टिकट जांच कर्मचारियों को सम्मानित किया। हाल ही में चर्चगेट स्थित वेस्टर्न रेलवे के मुख्यालय में वेस्टर्न रेलवे के अपर महाप्रबंधक प्रकाश बुटानी और प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण चंद्र परमार की उपस्थिति में पुरस्‍कार प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकु के अनुसार पुरस्‍कार प्राप्तकर्ता चार कर्मचारियों में से राजकोट मंडल के उप मुख्य टिकट निरीक्षक (Dy. CTI) के. डी. ओझा ने उचित टिकट के बिना यात्रा करने और बिना बुक किए सामान ले जाने वाले यात्रियों से जुर्माने के रूप में 1-1 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली कर उत्‍कृष्‍ट उपलब्धि हासिल की है। उत्‍कृष्‍ट कार्य-निष्‍पादन करने वाले अन्‍य कर्मचारियों में अहमदाबाद मंडल के वरिष्‍ठ टिकट परीक्षक (Sr. TE) अजमेर सिंह, अहमदाबाद मंडल की उप मुख्‍य टिकट निरीक्षक शैल तिवारी और चर्चगेट के फ्लाइंग स्क्वॉड की मुख्‍य टिकट निरीक्षक गीताबेन वसावा शामिल हैं।

ठाकुर ने आगे बताया कि एक टिकट जांचकर्ता के लिए न केवल वास्तविक यात्रियों के बीच बिना टिकट यात्रा करने वाले बेटिकट यात्रियों का पता लगाने के लिए कौशल और चतुराई की आवश्यकता होती है, बल्कि ऐसे यात्रियों से जुर्माने की राशि लेने के लिए नियमों का अच्छा ज्ञान और नियमों को समझाने के कौशल की भी आवश्यकता होती है। पश्चिम रेलवे को ऐसे कुशल और समर्पित टिकट जांच कर्मचारियों पर गर्व है।

Explore our articles