spot_img

Mumbai: खोपोली में तीन वाहनों की टक्कर, तीन की मौत व आठ घायल

मुंबई:(Mumbai) नवी मुंबई के खोपोली इलाके में मुंबई- पुणे हाईवे (Mumbai-Pune Highway) पर शुक्रवार को तड़के तीन वाहनों की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। इन सभी घायलों काे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की छानबीन खोपोली पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 4 बजे मुंबई-पुणे हाईवे पर खोपोली के पास ट्रक ड्राइवर बालाजी वाडेर (26 वर्ष) का ट्रक से नियंत्रण हट गया, जिससे अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे टेंपो और ओमनी कार से टकरा गया। इस घटना में तीन लोगों को मौके पर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना में आठ घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस घटना के बाद मुंबई -पुणे हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया था, लेकिन पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटा दिया है, खबर लिखे जाने तक हाईवे पर ट्रैफिक जाम हटा दिया गया है।

Explore our articles