spot_img

Mumbai : मुंब्रा में एक कंटेनर और स्कूटर के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में बाईपास के पास सोमवार को एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने एक स्कूटर के बीच हुई टक्कर (speeding container collided with a scooter near the bypass in the Mumbra area of ​​Thane district on Monday) में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया। मुंब्रा पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की छानबीन कर रही है।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय (Thane Municipal Corporation’s)आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) सूत्रों ने सोमवार को बताया कि आज दोपहर तीन लोग स्कूटर से जा रहे थे। इसी दौरान मुंब्रा बाईपास से शिलफाटा की ओर जा रहे एक कंटेनर ने पीछे से स्कूटर को टक्कर मार दी । इस घटना की जानकारी मिलते ही मुंब्रा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हसन अकरम शेख (19), मोहिउद्दीन मोहम्मद खुशी शेख (19) और अफजल सकुर शेख (22) के रूप में की गई है । इस घटना की छानबीन मुंब्रा पुलिस कर रही है।

Explore our articles