spot_img

Mumbai : पालघर जिले में कार-कंटेनर की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल

मुंबई : (Mumbai) पालघर जिले में मनोर इलाके में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शनिवार को दोपहर में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे की गहन छानबीन मनोर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को दोपहर गुजरात से एक कार मुंबई की ओर जा रही थी। जैसे ही कार मनोर इलाके में मेंधनवान घाट पर पहुंची, कार ने सामने जा रहे कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सफर कर रहे ग्लोरिया वैलेस (७३), क्लेटन वैलेस (४३), फैबियोला वैलेस (४५) की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मनोर पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। साथ ही कार में सफर कर रहे दो लोगों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। मनोर पुलिस स्टेशन की टीम इस हादसे की गहन छानबीन कर रही है।

Explore our articles