spot_img

Mumbai : जिले में तीसरा और ठाणे शहर में आज पहला सफल ऑपरेशन अभ्यास ,लोगों ने सराहा

मुंबई :(Mumbai) केंद्रीय गृह विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारियों का परीक्षण करने के लिए एक मॉक ड्रिल, ऑपरेशन अभ्यास आज 11 मई को आयोजित किया गया। यह मॉक ड्रिल ठाणे जिले में तीसरा तथा ठाणे शहर में यह पहला सफल मॉक ड्रिल आपरेशन था, लोगों ने इसे सराहा भी है।आज 11 मई, 2025 को लोढ़ा अमारा, कोलशेत ग्राउंड, ठाणे में इसका सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल सायं 4.30 बजे सायरन बजने के साथ शुरू हुई और उसके बाद पूर्व नियोजित घटनाक्रम के अनुसार सभी कार्यवाहियां बहुत प्रभावी ढंग से संपन्न हुईं। यह मॉक ड्रिल जिला कलेक्टर और नागरिक सुरक्षा बल नियंत्रक अशोक शिंगारे, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिश्चंद्र पाटिल, निवासी उप जिला कलेक्टर डॉ. संदीप माने और प्रांतीय अधिकारी उर्मीला पाटिल, नागरिक सुरक्षा बल उपनियंत्रक विजय जाधव के मार्गदर्शन में और तहसीलदार उमेश पाटिल, नायब तहसीलदार दिनेश पैठणकर, उप मुख्य क्षेत्र अधिकारी बिमल नाथवानी, कमलेश श्रीवास्तव, प्रभाग क्षेत्र अधिकारी रूपेश निंबालकर, अयूब शिकलगर, जहीर खान, शकुंतला राय, बुद्धदास जाधव, अरुण की सक्रिय पहल से आयोजित किया गया था। सातपुते, प्रमोदिनी जाधव, भुजबल, मानसेवी निदेशक डॉ. प्रकाश थामके मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक स्थिति में हवाई हमले/बम हमले का निर्देश दिया गया। इसके बाद नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए तत्काल निर्देश प्रसारित किए गए। नागरिकों ने बिना किसी शोर-शराबे या भागदौड़ के शांतिपूर्वक प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया और सुरक्षित स्थान पर शरण ली गई। इसके बाद, संबंधित क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया और 40 घायलों और फंसे हुए नागरिकों को तुरंत बाहर निकाला गया तथा उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इमारत में फंसे 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में सभी संबंधित एजेंसियों ने अत्यंत गंभीरता से भाग लिया तथा केंद्रीय गृह विभाग के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया। मॉक ड्रिल के दौरान कोई अफवाह नहीं फैलाई गई और नागरिकों ने प्रशासन की अपील का अच्छा प्रतिसाद दिया। मॉक ड्रिल के सफल समापन के बाद प्रांतीय अधिकारी उर्मिला पाटिल और तहसीलदार उमेश पाटिल ने कहा कि यह मॉक ड्रिल केवल आपातकालीन स्थिति में हमारी तैयारियों को जांचने के लिए आयोजित की गई थी। नागरिकों को ध्यान रखना चाहिए कि कोई वास्तविक आपदा नहीं घटित हुई है। उन्होंने नागरिकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल के दौरान प्रांतीय मजिस्ट्रेट उर्मिला पाटिल, नागरिक सुरक्षा बल के उप निरीक्षक विजय जाधव, तहसीलदार उमेश पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त मंदार जबले, ठाणे महानगरपालिका के उपायुक्त दिनेश तायडे, सहायक आयुक्त सोनल काले, ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन अधिकारी यासीन तड़वी, उपायुक्त प्रणाली घोंगे, मुख्य अग्नि नियंत्रण अधिकारी नीलेश झलके, सहायक पुलिस आयुक्त ममता डिसूजा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. अनीता जवंजाल, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री पोल, नायब तहसीलदार दिनेश पैठणकर सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ठाणे जिले में 7मई 2025को कल्याण में तथा दूसरा आपरेशन अभ्यास 9मई2025 को बदलापुर में किया जा चुका है।इस तरह छह दिनों में ठाणे जिले में तीन आपरेशन अभ्यास हो चुके हैं। आज भी ठाणे शहर में मॉक ड्रिल “ऑपरेशन अभ्यास” बहुत सफलतापूर्वक आयोजित किया गया और इससे स्पष्ट हो गया है कि

कि आपातकाल के मामले में प्रशासन और नागरिकों की तैयारी कितनी ज्यादा प्रभावी है। जबकि इस पूरे मॉक ड्रिल में राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, नागरिक सुरक्षा बल, होमगार्ड, ठाणे नगर निगम, आपदा प्रबंधन, टीडीआरएफ कर्मी, अग्निशमन विभाग, लोढ़ा अमारा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के अग्निशमन विभाग के कर्मी, सुरक्षा गार्ड और क्षेत्र के नागरिक सभी ने भाग लिया।

New Delhi : 14 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ रुपया

आरबीआई के हस्तक्षेप से रुपये को मिला सहारानई दिल्ली : (New Delhi) वैश्विक बाजारों (global markets) में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार को...

Explore our articles