spot_img

Mumbai : राकांपा के दोनों गुटों का फिर से मिलन नहीं होगा: अजित पवार

मुंबई : उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सोमवार को कहा कि अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुटों का फिर से मिलन नहीं होगा। एक बार राकांपा में फूट पड़ गई तो पड़ गई। वे अलग रास्ते पर चल रहे हैं, इसलिए कोई भ्रम में न रहें कि वे फिर से घरवापसी करेंगे। अजीत पवार ने कहा कि बहुत जल्द आचार संहिता लागू हो सकती है, इसलिए अधिकारी विकास काम तेजी से पूरा करें।

अजीत पवार पुणे जिले के मंचर में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अजीत पवार ने शरद पवार गुट के सांसद अमोल कोल्हे और उन्होंने विधायक अशोक पवार पर काम न करने का आरोप लगाया। अजीत पवार ने कहा कि इन दोनों की वजह से क्षेत्र में विकास काम मंद गति से हो रहे हैं। इसके आगे काम करने वाले को ही उम्मदीवार बनाएंगे।

अजीत पवार ने कहा कि मैं किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करता हूं। हर बार परिस्थिति को देखकर निर्णय लेना पड़ता है। हमारे पास एक नदी तटीय बेल्ट है। जब हमारा गन्ने को कीमत नहीं मिलती तो हमें कष्ट होता था। मैं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मिलकर किसानों की कई समस्याओं का समाधान करा रहा हूं। जल्द ही हम किसानों को 8.5 लाख सौर ऊर्जा चालित पंप देंगे। इससे बिजली की बचत होगी। सरकार किसानों की लागत कम करने की कोशिश कर रही है।

Explore our articles