spot_img

Mumbai : दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध चाहिए : एकनाथ शिंदे

मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि आज जब दुनिया में कई जगहों पर संघर्ष और युद्ध की स्थिति है, तो ऐसे हालात में दुनिया को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध की जरूरत है।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर वर्षावास के अवसर पर भंतेजी के लिए चिवरदान, धम्मदान और भोजनदान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे राज्य से भिक्षु संघों के भंतेजी की उपस्थिति ने वर्षा बंगले पर प्रेम और आशीर्वाद की वर्षा की है। वे पिछले दो वर्षों से मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक आम आदमी के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं। कई जगहों पर संघर्ष है, दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की ज़रूरत है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अगर हम इसे लागू करेंगे तो समाज, राज्य और देश खुशहाल होगा। आज ज्ञान भले ही बहुत है, लेकिन बुद्ध का दर्शन भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने बाबासाहब अंबेडकर के प्रति सम्मान व्यक्त किया और कहा कि राज्य का प्रशासन गौतम बुद्ध और डॉ. अंबेडकर के संविधान के अनुरूप चल रहा है।

Explore our articles