spot_img

Mumbai : ‘धुरंधर’ धमाकेदार का ट्रेलर रिलीज

Mumbai: The trailer for "Dhurandhar" has been released.

मुंबई : (Mumbai) रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Ranveer Singh’s highly anticipated action-thriller “Dhurandhar: The Revenge”) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। साल 2025 में आई धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहली फिल्म ने दुनियाभर में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था।

करीब 3 मिनट 25 सेकेंड लंबे ट्रेलर में रणवीर सिंह पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और शक्तिशाली अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में ‘हमजा/जसकीरत सिंह रंगी’ (“Hamza/Jaskirat Singh Rangi”) के किरदार में दिखाई देंगे, जो इस बार लियारी के ‘किंग’ के रूप में दुश्मनों से भिड़ते दिखते हैं। निर्देशक आदित्य धर ने ट्रेलर में हॉलीवुड स्तर के दमदार एक्शन सीक्वेंस पेश किए हैं।

फिल्म में आर माधवन और संजय दत्त (R. Madhavan and Sanjay Dutt in pivotal roles) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिनका संजीदा अभिनय कहानी में गहराई जोड़ता दिखाई देता है। ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी बेहद प्रभावशाली है, जो एक्शन और सस्पेंस को और रोमांचक बना देता है।

ट्रेलर में रणवीर की ‘हमजा अली मजारी’ के रूप में दमदार वापसी दिखाई गई है। कहानी में संकेत मिलता है कि वह अब ‘रहमान डकैत’ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए लियारी के नए ‘शेर-ए-बलूच’ (“Sher-e-Baloch”) के रूप में उभरता है। इस बार उसका किरदार पहले से ज्यादा क्रूर और विनाशकारी नजर आता है।

Tehran : ईरान पड़ोसी देशों पर अब नहीं करेगा हमला, ट्रंप के बयान पर राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा- उनका देश समर्पण नहीं करेगा

तेहरान : (Tehran) अमेरिका-इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन (Iranian President Masoud Pezeshkian) ने पड़ोसी देशों पर...

Explore our articles