spot_img

Mumbai: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की मजबूती के साथ 80.98 पर

Mumbai

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(Mumbai)
अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा (American currency) के मुकाबले रुपया 32 पैसे बढ़कर 80.98 रुपये पर पहुंच गया। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कहा कि ब्याज दरों में वृद्धि की रफ्तार कुछ कम हो सकती है, इससे रुपये को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (interbank forex market) में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.08 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव से 32 पैसे की वृद्धि दर्ज करते हुए 80.98 पर आ गया।

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 42 पैसे की मजबूती के साथ दो सप्ताह के उच्च स्तर 81.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत गिरकर 105.66 पर आ गया।

फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने बुधवार को कहा था कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि की रफ्तार को कम कर सकता है। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.89 फीसदी बढ़कर 85.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles