spot_img

Mumbai: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 81.61 पर आया

मुंबई:(Mumbai) कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices) में नरमी आने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला और बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 81.61 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.73 पर खुला, फिर कुछ और बढ़त के साथ 81.61 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 81.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढ़कर 103.31 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.71 फीसदी गिरकर 79.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles