spot_img

MUMBAI : केबिन में बुलाकर अश्लील हरकतें करता था प्रिंसिपल

मुंबई : मुंबई के नागपाड़ा इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल के प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, प्रिंसिपल उसे अपने केबिन में बुलाता था और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। इस मामले की शिकायत मिलने पर मुंबई पुलिस ने IPC और POCSO अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी है।

आरोपी प्रिंसिपल फरार
पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी प्रिंसिपल फरार है। मुंबई पुलिस आरोपी को ढूंढने में जुट गई है और आगे की जांच कर रही है।

20 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म
ऐसा ही एक और मामला मुंबई के वर्ली थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने 20 महीने की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles