spot_img

Mumbai : मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) मुंबई पुलिस कंट्रोल रुम (Mumbai Police Control Room) को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि शराब के नशे में धुत होने के कारण आरोपित ने उक्त धमकी दी थी। इस मामले की हर ऐंगल से छानबीन मुलुंड पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि एक व्यक्ति मंगलवार रात को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर पहले ड्युटी पर तैनात पुलिसकर्मी को गाली दी। इसके बाद मुंबई पुलिस कंट्रोल रुम को बम से धमकी दी थी। इस घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके बाद धमकी देने वाले काल को ट्रेस करने पर पता चला कि यह काल मुलुंड से आया था। इसलिए धमकी की शिकायत मुलंड पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपित पीयूष शुक्ला (27) को बुधवार को मुलुंड से गिरफ्तार कर लिया है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि आरोपित की मुलुंड रेलवे स्टेशन पर पुलिस के साथ विवाद हुआ था, इसी वजह से पुलिस को परेशान करने के लिए आरोपित ने मंगलवार को रात में शराब पीने के बाद फेक काल किया था, लेकिन पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Explore our articles