spot_img

Mumbai : ‘द ब्लफ’ दुनियाभर में बनी नंबर 1

Mumbai: 'The Bluff' Becomes No. 1 Globally

मुंबई : (Mumbai) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें दुनियाभर के दर्शकों का बेशुमार प्यार क्यों मिलता है। उनकी हालिया रिलीज हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ (Hollywood release, ‘The Bluff,’) ने स्ट्रीमिंग की दुनिया में झंडे गाड़ दिए हैं। समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही ये फिल्म दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्ट्रीमिंग ओरिजिनल फिल्म बन गई है। फिल्म ग्लोबल चार्ट्स पर टॉप पर बनी हुई है।

दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखी गई OTT ओरिजनल फिल्म
प्रियंका ने ‘द ब्लफ’ में ‘ब्लडी मैरी’ (‘Bloody Mary’ in ‘The Bluff.’) का एक बेहद उग्र और साहसी अवतार अपनाया है। हालांकि, फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन स्ट्रीमिंग की रेस में इसने बाजी मार ली है। ‘द ब्लफ’ दुनियाभर के OTT प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ओरिजिनल फिल्म बनकर उभरी है। फिल्म ने ‘स्ट्रीमिंग ओरिजिनल्स: फिल्म’ चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। ये डेटा 27 फरवरी से 5 मार्च, 2026 के बीच की अवधि का है।

क्या है ‘द ब्लफ’ की कहानी?
प्रियंका की इस जीत से उनके प्रशंसक सातवें आसमान पर हैं। ‘द ब्लफ’ की कहानी कैरिबियन द्वीप के एक खूबसूरत कस्बे में रहने वाली एर्सेल बोर्डन (प्रियंका) के इर्द-गिर्द घूमती है। एर्सेल एक साधारण मछुआरिन की तरह अपने बेटे और ननद के साथ शांति से जीवन बिता रही है, लेकिन ये शांति तब भंग हो जाती है, जब उसके पति, नाविक टीएच बोर्डन (इस्माइल क्रूज कोर्डोवा) को कॉनर (कार्ल अर्बन) नाम का एक क्रूर समुद्री डाकू बंदी बना लेता है।

Explore our articles