
पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में माल लदान में 7.19% वृद्धि
मुंबई : (MUMBAI) अप्रैल से अक्टूबर 2022 की अवधि के दौरान मध्य रेल द्वारा 43.97 मिलियन टन माल लदान, जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि की तुलना में 7.19% की वृद्धि दर्शाता है, यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ माल लदान है। गत वर्ष की इसी अवधि में फ्रेट लोडिंग 41.02 मिलियन टन थी। अक्टूबर- 2022 के महीने में अक्टूबर 2021 की तुलना में 7.3% लोडिंग हुई और अक्टूबर 2021 की तुलना में अक्टूबर 2022 में लोडिंग में 10.7% की वृद्धि हुई है। माल ढुलाई राजस्व के संदर्भ में, सेंट्रल रेल द्वारा अक्टूबर 2021 में रुपए 584.55 करोड़ से अक्टूबर 2022 में 635.87 करोड़ रुपए 8.78% की वृद्धि हासिल की। सेंट्रल रेल द्वारा अक्टूबर 2021 में लोड किए गए 45 रेक की तुलना में अक्टूबर 2022 में ऑटोमोबाइल के 106 रेक लोड किए गए थे।अक्टूबर 2021 में कंटेनरों के 679 रेक की तुलना में सेंट्रल रेल ने अक्टूबर 2022 में कंटेनरों के 748 रेक लोड किए। अक्टूबर 2021 में 90 रेक की तुलना में अक्टूबर 2022 में लोहे और स्टील के 139 रेक लोड किए गए हैं।
160 पेट्रोलियम उत्पाद की तुलना में अक्टूबर 2022 में 180 रेक लोड किए गए
अक्टूबर 2021 में लोड किए गए 160 पेट्रोलियम उत्पाद की तुलना में अक्टूबर 2022 में 180 रेक लोड किए गए। पिछले वर्ष अक्टूबर 2021 में लोड किए गए 107 रेक उर्वरक की तुलना में अक्टूबर 2022 के दौरान 116 रेक लोड किया गया । नागपुर मंडल ने अक्टूबर 2022 में बल्हारशाह से लौह अयस्क के 36 रेक लोड किए, जबकि अक्टूबर 2021 में कोई लोडिंग नहीं थीं ।मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि माल ढुलाई में निरंतर वृद्धि सेंट्रल रेल द्वारा की गई कई व्यावसायिक विकास पहलों के कारण हुई है, जिसमें सेंट्रल रेल पर बुनियादी ढांचे का उन्नयन भी शामिल है।


