spot_img

Mumbai : नालासोपारा में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की पिटाई करने वाला आरोपित गिरफ्तार

मुंबई : नालासोपारा के तुलीज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नागरकर की पिटाई करने वाले आरोपित शशिकांत गुजराती को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपित शशिकांत गुजराती से गहन छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपित शशिकांत गुजराती का मामला फेमिली कोर्ट में चल रहा है। इसी मामले को लेकर फेमिली कोर्ट ने शशिकांत गुजराती के विरुद्ध वारंट जारी किया था। तुलिंज पुलिस स्टेशन की टीम शशिकांत गुजराती को इसी वारंट की नोटिस देने उनके घर गई थी। जिससे शशिकांत गुजराती नाराज हो गए और घर पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ बदतमीजी की। लेकिन पुलिस टीम किसी तरह शशिकांत को पुलिस स्टेशन में लाई। इसके बाद शशिकांत को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नागरकर की केबिन में पेश किया गया। जब शैलेंद्र नागरकर आरोपित को समझा रहे थे, तभी आरोपित ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पर हमला कर दिया। पुलिस स्टेशन में ही वरिष्ठ पुलिस स्टेशन की केबिन में आरोपित ने शैलेंद्र नागरकर की स्टार और बिल्ले नोच लिए और शैलेंद नागरकर को थप्पड़ भी मार दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और मामले की छानबीन तुलिंज पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

Explore our articles