spot_img

Mumbai : ठाणे मनपा कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का बकाया मिलेगा- पूर्व महापौर म्हस्के

मुंबई : ठाणे महानगर पालिका में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अब सातवें वेतन आयोग की शेष राशि मिल सकेगी यह जानकारी आज ठाणे के पूर्व महापौर नरेश म्हस्के ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि उन्होंने दिनांक 11/12/2023 को आयुक्त अभिजीत बांगर को दिए लिखित पत्र में 7वें वेतन आयोग के तहत ठाणे नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को देय बकाया राशि का तत्काल भुगतान करने का अनुरोध किया था । इसके बाद , आयुक्त ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए सेवा में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के कारण बकाया एरियर की पहली किस्त को प्राथमिकता देने और स्थायी कर्मचारियों पर 7वां वेतन आयोग लागू करने का निर्णय लिया है।

बताया जाता है कि जनवरी 2016 से ठाणे नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू किया गया है और इस उद्देश्य के लिए प्रकाशित आदेश में पिछले वर्ष के बकाया का भुगतान विभिन्न चरणों में करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत बताया गया है कि एरियर की पहली किस्त का भुगतान जून 2023 में किया जाएगा और बाकी रकम का भुगतान चरणों में किया जाएगा. लेकिन डेडलाइन खत्म हुए 5 से 7 महीने बीत चुके हैं. इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और जन प्रतिनिधियों सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार इस संबंध में मांग की जा रही थी. इस पृष्ठभूमि में पूर्व महापौर नरेश म्हस्के द्वारा आयुक्त अभिजीत बांगर को लिखित पत्र दिया था.|

इसके बाद सातवें वेतन आयोग के अनुसार, ठाणे नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को . 01 जनवरी /2016 से दिनांक से यह भुगतान 31 दिसंबर 2022 तक किया जाना तय है। उक्त सातवें वेतन आदेश के अनुसार. आयुक्त अभिजीत बांगर ने ठाणे नगर निगम के कार्यरत और सेवानिवृत्त अधिकारियों को 01 जून /2019 से 31/दिसंबर /2022 तक की अवधि के लिए अनुमेय वेतन बकाया की पहली किस्त को प्राथमिकता के आधार पर नकद में भुगतान करने का निर्देश दिया है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles