spot_img

Mumbai : ठाणे जेल के कैदियों ने बनाई अपनी कलाकृति से वस्तुएं ,जिलाधिकारी ने कहा रिहाई के बाद सक्षम बनें

मुंबई : दिवाली के त्योहार के दौरान, एक बड़ा आर्थिक कारोबार होता है। बाजार फूलों से भरे होते हैं। सड़क की दुकानों में हर जगह सेल दिखाई देते हैं। ठाणे में एक ऐसा सेल खोला गया है जहां कैदियों द्वारा बनाया गया सामान बिक्री के लिए उपलब्ध है। दरअसल ठाणे केंद्रीय जेल के कैदियों ने अपने कलाकौशल से कई खूबसूरत वस्तुएं निर्मित की है | उन कलाकृतियों को देखते हुए ठाणे जिलाधिकारी अशोक शिंगारे ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि जब ये कैदी समाज में लौटेंगे तब उन्हें सक्षम होना होगा |

ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय के द्वारा आज दी गई जानकारी में बताया गया है कि दिवाली त्योहार के मौके पर ठाणे सेंट्रल जेल में यह सेल खोली गई है. इस सेल में बिक्री के लिए रखा गया सामान उन कैदियों के कौशल से बनाया गया है जो अपराध के लिए उसी जेल में सजा काट रहे हैं। ठाणे जेल में इस दिवाली सेल का उद्घाटन मंगलवार को ठाणे कलेक्टर अशोक शिंगारे ने किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक रानी भोसले एवं अन्य जेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए कलेक्ट शिंगारे ने कहा कि हम जेलों में बंद कैदियों की जन्मजात प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार और प्रशासन के साथ खड़े हैं, दरअसल सजा काटने के बाद जब ये कैदी समाज में लौटेंगे तो उन्हें सक्षम होना होगा. सम्मान के साथ जियो. उन्हें यह बताया जा रहा है कि इसी उद्देश्य से यह गतिविधि लागू की गई है |

New Delhi : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए अनिल अंबानी

नई दिल्ली : (New Delhi) उद्योगपति एवं रिलायंस समूह के चेयरमैन 66 वर्षीय अनिल अंबानी (Industrialist and Reliance Group Chairman Anil Ambani, 66) कथित...

Explore our articles