spot_img

Mumbai : मुंबई में आतंकी हमले की धमकी, पुलिस अलर्ट

मुंबई : (Mumbai) मुंबई में वाहनों में मानव बम होने की आतंकी धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस धमकी भरे मैसेज की शिकायत मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने दर्ज की है और धमकी देने वाले शख्स की तलाश कर रही है।

मुंबई पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम (Mumbai Traffic Control Room) को गुरुवार रात उसके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर आतंकी धमकी वाला मैसेज मिला। यह मैसेज एक मोबाइल नंबर से भेजा गया था, जिसमें दावा किया गया था कि शहर भर में वाहनों में कई मानव बम रखे गए हैं। मैसेज भेजने वाले ने आरडीएक्स से बड़े पैमाने पर हमले की चेतावनी दी। उसने खुद को पाकिस्तान स्थित जिहादी समूह का सदस्य बताते हुए दावा किया कि 14 आतंकवादी शहर में घुसे हैं।

इस धमकी भरे मैसेज को तुरंत मुख्य नियंत्रण कक्ष में भेज दिया गया। मुंबई पुलिस ने मैसेज भेजने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है और धमकी की सत्यता की पुष्टि कर रही है। ऐन गणेशोत्सव के दौरान इस तरह की आतंकी धमकी को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles