spot_img

Mumbai : धारावी में आरएसएस कार्यकर्ता अरविंद वैश्य की हत्या से तनाव

मुंबई : धारावी में राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के कार्यकर्ता अरविंद वैश्य की हत्या से तनाव उत्पन्न हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामकदम के नेतृत्व में सोमवार रात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धारावी पुलिस स्टेशन के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया और आरोपित नियाज शेख (अल्लू) और आरिफ के खिलाफ धारावी पुलिस स्टेशन में कानूनी शिकायत दर्ज की गई है। अरविंद के भाई शैलेन्द्र कुमार वैश्य ने आरोपितोंं को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। विधायक राम कदम ने भी इस मामले में आरोपितों को कठोर सजा की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, अरविंद कुमार वैश्य (26) एक मेडिकल शॉप पर काम करता था। उसी की कमाई से घर का खर्च चलता था लेकिन वह किसी विवाद को निपटाने के लिए धारावी पुलिस स्टेशन में गया था। इसी दौरान उसकी आरोपितों ने हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच धारावी पुलिस कर रही है।

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा जारी

मुंबई : (Mumbai) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने...

Explore our articles