spot_img

MUMBAI : धारावी पुनर्विकास परियोजना का टेंडर
31 अक्टूबर तक होगा जारी

मुंबई : धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए वैश्विक स्तर से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। 16 हजार करोड़ से अधिक की बोली लगाने वाली कंपनी को धारावी पुनर्विकास कार्य सौंपा जाएगा। परियोजना के पहले चरण के शुरू होने का प्रमाण पत्र जारी होने की तारीख से 7 साल के भीतर कंपनी को धारावी के पहले चरण के निवासियों के पुनर्वसन, सेवा सुविधाओं को पूरा करना है। कंपनियां 31 अक्टूबर तक टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगी। धारावी के पुनर्विकास के लिए निविदा के लिए राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद इस संबंध में एक सरकारी निर्णय भी जारी किया गया है। इसी के तहत धारावी पुनर्वसन परियोजना ने धारावी के पुनर्विकास के लिए टेंडर मांगे हैं। धारावी पुनर्विकास परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने कई रियायतें दी हैं। तदनुसार, चयनित कंपनी को पात्र स्लमवासियों के लिए विभिन्न सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के साथ मुफ्त घर बनाने होंगे। साथ ही कंपनी को बाजार में बेचने के लिए फ्री सेलिंग एरिया बनाने का अधिकार होगा। परियोजना के पहले चरण के निवासियों के पुनर्वसन, नवीनीकरण, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को 7 साल के भीतर पूरा किया जाना है।

धारावी वित्तीय केंद्र
धारावी मुंबई के वित्तीय केंद्र बांद्रा-कुर्ला परिसर के करीब है। यह इलाका सार्वजनिक परिवहन के सभी साधनों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। धारावी से सटे सायन, माहिम, चूनाभट्टी, जीटीबी नगर और किंग्स सर्कल रेलवे स्टेशन हैं। धारावी में मेट्रो 3 स्टेशन का विकास किया जा रहा है।

विश्व के अनुभवी बोलीदाता भाग लेंगे
अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से धारावी के एकीकृत पुनर्विकास के लिए भारत और विदेशों से अनुभवी और योग्य बोलीदाताओं से निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं। इच्छुक कंपनियां 31 अक्टूबर तक टेंडर जमा कर सकती हैं।

New Delhi : एआई को विश्वसनीय डेटा और सार्वजनिक जवाबदेही पर आधारित होना चाहिएः फडणवीस

नई दिल्ली : (New Delhi) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence)...

Explore our articles