spot_img

Mumbai : मुंबई में 4 से 5 डिग्री बढ़ा तापमान

मुंबई : (Mumbai) मुंबई (Mumbai) में पिछले एक सप्ताह से गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा था, लेकिन मौसम ने फिर अपना तेवर बदल दिया है। पिछले सप्ताह के मुकाबले सोमवार को तापमान में 4 से 5 डिग्री (increased by 4 to 5 degrees) की बढ़ोतरी हुई है। सर्दी नाममात्र की रह गई है और टेम्परेचर बढ़ने से मुंबईकरों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग (increased by 4 to 5 degrees) के अनुसार सोमवार को सांताक्रूज में मिनिमम टेम्परेचर 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं कोलाबा में न्युनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले हफ्ते के मुकाबले सोमवार को टेम्परेचर में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। टेम्परेचर में उतार-चढ़ाव की वजह से सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या (number of patients suffering from colds, coughs, and fevers has also increased) भी बढ़ गई है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मुंबई में सर्दी-खांसी के मरीज़ बढ़ गए हैं। हवाओं में बदलाव के कारण कई इलाकों में हवा में जमा धूल और प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ गई है। सोमवार को मुंबईकरों को अचानक गर्मी का एहसास किया। मिनिमम टेम्परेचर बढ़ने की वजह से सुबह की धुंध का भी एहसास नहीं हो पाया। सर्दी के दिनों में पंखे और एसी चलाने पड़ रहे हैं।

पिछले सप्ताह मुंबई का सबसे कम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था। उसके बाद सोमवार को यह तेज़ी से बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान बढ़ने (Meteorological Department, this rising temperature will continue for the next few days) की यह परेशानी झेलनी पड़ेगी। पिछले कुछ दिनों पर गौर करें तो 17 नवंबर को 18.9 डिग्री सेल्सियस, 18 नवंबर – 17.4 डिग्री, 19 नवंबर – 16.2 डिग्री, 20 नवंबर – 17.2 डिग्री, 21 नवंबर – 17.4 डिग्री, 22 नवंबर – 19.6 डिग्री और 23 नवंबर को 21.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles