मुंबई:(Mumbai) ठाणे संसदीय क्षेत्र (Thane parliamentary constituency) में नवी मुंबई के भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते ने पनवेल में तहसील राजस्व सहायक 48वर्षीय किरण अर्जुन गोरे को कल 14मार्च 2024की शाम पोने छह बजे शिकायत कर्ता से चालीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के पिता की कृषि भूमि की अधिकृत रूप से नापने और पंजीयन कराने के लिए तहसील राजस्व सहायक किरण अर्जुन गोरे ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए की मांग की थी।इसके बाद शिकायतकर्ता ने इस मामले में 4मार्च 2024को नवी मुंबई ब्यूरो को अवगत भी कराया था।
इसके बाद पनवेल में तहसील राजस्व सहायक किरण अर्जुन गोरे आपसी सहमति के बाद 80हजार रुपए लेकर शिकायतकर्ता के पिता की दो कृषि भूमि के भाग का पंजीयन करने तैयार हो गए थे।
इसके बाद कल 14मार्च2024को रायगढ़ जिले में पनवेल के तहसील कार्यालय में राजस्व सहायक किरण गोरे शिकायत कर्ता से एक भूमि के भाग के लिए चालीस हजार रुपए ले रहे थे नवी मुंबई ब्यूरो के दस्ते द्वारा शाम 5 बजकर 44 मिनिट पर गिरफ्तार किए गए।


