
मुंबई : (Mumbai) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। साल 2007 में आई ‘भूल भुलैया’ की सफलता के बाद अभिनेता अब नई फिल्म ‘भूत बंगला’ लेकर आ रहे हैं। निर्देशक प्रियदर्शन (directed by Priyadarshan) की इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
टीजर में दिखी हंसी और डर की झलक
जारी टीजर में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने पुराने कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में हास्य, डर और अजीबोगरीब घटनाओं का मिश्रण देखने को मिलता है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ रोमांचित भी करता है। हालांकि टीजर में डरावने पहलुओं को पूरी तरह उजागर नहीं किया गया है, लेकिन इससे फिल्म को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ गई है।
दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, राजेश शर्मा, मिथिला पालेकर और असरानी (Vamika Gabbi, Paresh Rawal, Rajpal Yadav, Tabu, Rajesh Sharma, Mithila Palekar, and Asrani) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सभी कलाकारों ने फिल्म में कॉमेडी और डर के तत्व को और मजबूत बनाया है।
दो प्रोडक्शन हाउस ने मिलकर बनाया प्रोजेक्ट
भूत बंगला का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर (produced by Balaji Motion Pictures) और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर किया है। टीजर के बाद से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है और इसे एक फुल एंटरटेनर बताया जा रहा है।


