
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर (Khalapur, Raigad district, Maharashtra) में जादू टोना के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से खालापुर पुलिस स्टेशन की टीम गहन पूछताछ कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस घटना में गिरफ्तार तांत्रिक की पहचान अब्दुल रशीद उर्फ बाबाजान (Abdul Rashid, alias Babajan) के रुप में की गई है। आरोपित के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला सांताक्रुज इलाके में रहने वाली है। पीडि़त महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि वह अपने पति की प्रेमिका का हल निकालने के लिए अब्दुल रशीद उर्फ बाबाजान के पास गई थी। बाबाजान ने महिला को आधी रात को खालापुर तहसील के महाड में एक सुनसान जगह पर एक फार्म हाउस में अघोरी पूजा (‘Aghori Puja’) करने के लिए बुलाया। आधी रात को यह अघोरी पूजा करते समय तांत्रिक ने पीडि़त महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की गहन छानबीन जारी है। पुलिस ने इस तरह के तांत्रिकों से सावधान रहने की अपील की है।


