spot_img

Mumbai: अतीक अहमद के मर्डर पर स्वरा भास्कर ने जताया विरोध

मुंबई : (Mumbai) आपराधिक दुनिया से राजनीति में आए पूर्व विधायक अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की शनिवार की रात पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर विरोध जताया है।बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर कई मुद्दों पर लोगों के सामने अपनी राय रखती नजर आती हैं। अब उन्होंने पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या पर प्रतिक्रिया दी है।

स्वरा ने ट्वीट किया, ”अतिरिक्त न्यायिक हत्याएं या मुठभेड़ खुशी की बात नहीं है। यह अराजकता के लक्षण दिखाता है। यह संकेत है कि राज्य एजेंसियों की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है, क्योंकि वे अपराधियों की तरह काम कर रहे हैं या उन्हें सक्षम कर रहे हैं। यह मजबूत शासन नहीं, यह अराजकता है।”उनका ये ट्वीट काफी चर्चा में है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles